अखंड सौभाग्यवती का त्योहार करवा चौथ जे एम फ्लोरेंस की सुहागिनों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया
करवाचौथ के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर 2024 को सोसाइटी के एम्फीथिएटर में आयोजित कार्यक्रम ने सभी उपस्थित महिलाओं के लिए यह दिन अविस्मरणीय बना दिया। इस विशेष दिन का आयोजन पति-पत्नी के बीच के अनोखे और मजबूत बंधन को मनाने के लिए किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक पूजा के साथ हुई, जिसमें सभी महिलाओं ने सौभाग्य की कामना की। इसके बाद शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक विभिन्न आयोजनों ने समां बांध दिया।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं
- सजावट की थीम: राजस्थानी शादी, जिसने पारंपरिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत कर दिया।
गायन और नृत्य: महिलाओं ने दिल खोलकर गीत और नृत्य का आनंद लिया।
छोटे उपहार: सभी महिलाओं को यादगार उपहार भेंट किए गए।
डीजे: संगीत की धुनों पर सभी विवाहित जोड़ों ने जमकर डांस किया।
360 डिग्री सेल्फी पॉइंट: महिलाओं ने इस अनोखे सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खींचीं और इस दिन को अपने कैमरों में कैद किया।
खेल: पेपर फोल्ड डांस: इस मनोरंजक खेल में सभी ने खूब मजा लिया।
रैंपवॉक: महिलाओं ने अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया और रैंप पर जलवा बिखेरा।
हम साथ साथ हैं: इस खेल ने सभी को एकजुट किया और एकता का संदेश दिया।
यह आयोजन सभी के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ और हर महिला ने करवाचौथ का यह खास दिन हंसी, खुशी और सौहार्द्र के साथ मनाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमृता सिंह, दिव्या, जया, प्राची, संगीता, श्वेता, कृष्णा, अंजलि, डिंपल, एवम् अन्य ने अपनी सहभागिता दिखाई।


