मछली पकड़ने के लिए पोखरे में उतरे युवक की मौत ,मचा कोहराम
गाज़ीपुर - नंदगंज थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए साथियों संग पोखरे में उतरे युवक की डूबने से हुई मौत ख़बर है कि करैला सहेड़ी गांव निवासी अखिलेश कुमार राम अपने साथी राजू राम व विराट, जय हिंद बिंद के साथ हरखुपुर गैस एजेंसी के पास जय हिंद बिंद के पोखरे में मछली मारने गए थे। तभी अखिलेश कुमार फसला (जाल) लेकर पानी के अंदर गया गहराई ज्यादा होने के कारण पानी में डूबने लगा। जब उसके साथियों की नजर पड़ी तो चिल्लाने लगे।बचाव की कोशिश करने लगे।देखते ही देखते गहरे पानी

में समा गया।एक घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद काटा के माध्यम से यूवक को अचेता अवस्था में बाहर निकाला गया ।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था।पिता सुरेश राम की बहुत ही पहले ही मौत चुकी है।घर में यही एक कमाऊ सदस्य था।माता उषा देवी का रोरोकर बुरा है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा हरि राम में पोखरे डूबकर मौत जाने की तहरीर दी है।


