सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था संबंध में शक्ति अवस्थी से की मुलाकात

सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था संबंध में शक्ति अवस्थी से की मुलाकात

नोएडा। रजत विहार-सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मंडल ने आज एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी से भेंट की और सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को और चौकस करने के विषय में चर्चा की. अभी हाल ही में लगातार तीन निवासियों की तीन साइकिलों की चोरी की घटना घटी हैं। आरडब्ल्यूए ने इन साइकिल चोरी के मामलो में कड़ी कार्यवाही करने के लिए शिकायत पत्र  दिया।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि हमारे मेन गेट के बाहर मेन रोड पर मोबाइल और चेन छीनने की रोजाना घटनाएं होती हैं अब चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि सोसाइटी से साइकिल चोरी करने लगे हैं, और एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी से सोसाइटी के अंदर और बाहर मेन रोड पर कमर्शियल वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग को हटाने की प्रार्थना की गई।

एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने इस विषय में कार्यवाही करने और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन दिया. 

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ  उपाध्यक्ष सुब्रत मोहाकुद, सचिव रोली शर्मा, महेंद्र ध्यानी, अनिल कौल और ज्ञान प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।