प्रिंस शर्मा को मिला अभिनेत्री शमिता शेट्टी के हाथों ‘ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड’

प्रिंस शर्मा को मिला अभिनेत्री शमिता शेट्टी के हाथों ‘ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड’

नोएडा। सामाजिक क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को एसबीए द्वारा “ग्लोबल एक्सीलेंस इन सोशल इम्पैक्ट एंड नेशन बिल्डिंग अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री शमिता शेट्टी के हाथों प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज के वंचित वर्गों के लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सामुदायिक विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मान्यता प्रदान करता है।

इस अवसर पर प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके साथ जुड़े सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों और संस्था के प्रयासों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें सामाजिक बदलाव की दिशा में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस दौरान कार्यक्रम में देश भर से कई गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योग जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं।