आरडब्लूए 20 डी ब्लॉक एवं अमृतवाणी कीर्तन मंडली ने मनाया वार्षिक महोत्सव
नोएडा। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन डी ब्लॉक एवं अमृतवाणी कीर्तन मंडली, सेक्टर 20 द्वारा वार्षिक महोत्सव बीते रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें ब्लॉक की महिलाओं और बच्चों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया।
सबसे पहले ब्लॉक की महिलाओं ने ब्लॉक के पार्क में बने नवनिर्मित गजीबो हट का उद्घाटन आरडब्लूए अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी एवम् कीर्तन मंडली अध्यक्षा कांता कालिया के करकमलों द्वारा फीता कटवा कर करवाया गया उसके उपरान्त मंडली द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें की ब्लॉक एवं आस पास की लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया और उसके पश्चात् परसाद वितरण किया गया।

ब्लॉक की आरडब्लूए ने बच्चों के मनोरंजन के लिए इस बार कुछ खाने पीने के और खेलों के स्टॉल भी लगवाए थे जिसका संचालन कर्ण, ट्विंकल, रोहित, मुकेश चुग, कृष्णा और चिराग जैन जी ने किया। इसके बाद आर. डब्लू. ए. एवं दीपक के सौजन्य से उन्हों ने सभी उपस्थित औरतों और बच्चों के लिए डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया था जिसकी मस्ती में सभी उपस्थित लोगों ने बडचढ़ कर हिस्सा लिया और घोर मस्ती में नाचे और झूम उठे।

इस डी ब्लॉक द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ब्लॉक में रह रहे 70 वर्ष से ऊपर उम्र वाले बुजुर्ग सदस्यों को उनकी लम्बी एवं सेहत मंद जिंदगी की कामना करते हुए उन्हें (6 महिलाओं / 10 पुरुषों ) आरडब्लूए अध्यक्ष विद्या सागर विरमानी एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा शॉल प्रदान कर उनको सम्मानित करना। सम्मानित किए गए व्यक्तियों में कांता कालिया, निगम, श्रीमती रावत, श्रीमती मेहता, श्रीमती नेगी, आर. सी. माथुर, सी. एस. ठाकुर, श्री. दीपक चंदन, श्री. के पी तिवारी, श्री. विनोद मेहरा, एम. एल. नायर, श्री. आर सी मालिक, दया सागर विरमानी, सी. सी. भाटिया, के. एल. गोयल रहे।
सभी सम्मानित किए गए व्यक्तियों ने निजी तौर पर आरडब्लूए कार्यकारिणी के इस कार्य की सराहना की और इस के प्रति अपनी कृतज्ञता दिखाई एवं सबको आभार व्यक्त किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी आए पुरषों, महिलाओं और बच्चों ने सामूहिक भोजन का आनंद लिया तथा इस के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


