18वीं बार अध्यक्ष बने दिनेश भाटी को रामकुमार तंवर ने दी बधाई

18वीं बार अध्यक्ष बने दिनेश भाटी को रामकुमार तंवर ने दी बधाई

नोएडा। महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सेक्टर -48 के नव निर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी को पुषगुच्छ देकर जीत की बधाई व शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने 18 वार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनने पर दिनेश भाटी को शुभकामनाएँ दी और कहा कि उनसे सेक्टर के प्रति समर्पण व निष्ठा व ईमानदारी से कराये गये कार्य की वजह से सेक्टर वासियों ने दोबारा से सेवा करने का मौक़ा दिया है।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी ने कहा कि जो विश्वास सेक्टर वासियों ने लगातार मुझे आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष  बनाकर विश्वास जताया है मैं सेक्टर वासियों के इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूँगा और सेक्टर में हर संभव विकास कराने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरी प्राथमिकता सेक्टर को साफ़, स्वास्थ्य और भह मुक्त कराना है।

इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर, ऋषि पाल अवाना, राजीव गर्ग, सुखदेव शर्मा, ओमवीर बंसल, ओम प्रकाश यादव, यश राम तंवर, ऊधम नागर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।