सेक्टर 51 की ग्रीन बेल्टों में आगामी बरसात से पहले लगेंगे 2000 पौधे

नोएडा। हॉर्टिकल्चर विभाग डायरेक्टर आनंद मोहन, असिस्टेंट डायरेक्टर  प्रशांत कुमार, असिस्टेंट मैनेजर मदनपाल, अमित और ठेकेदार राजीव गोयल के साथ आरडब्ल्यूए - 51 द्वारा सेक्टर 51 के बारात घर में मीटिंग की गई।

मीटिंग की शुरुआत में ही नोएडा प्राधिकरण हॉर्टिकल्चर विभाग से डायरेक्टर आनंद मोहन द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि शहर में पेड़ों की तादाद को बढ़ाने हेतु शुरुआत सेक्टर 51 से करी जा रही है और सेक्टर 51 की ग्रीन बेल्टों में आगामी बरसात से पहले 2000 पौधे (बन्र्स के, बरगद के, पीपल के और अन्य ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे) आरडब्ल्यूए 51 के साथ मिलकर लगवाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसको सेक्टर 51 के निवासियों और एग्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया डायरेक्टर आनंद मोहन को और उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया।

मीटिंग के दौरान सेक्टर 51 और सेक्टर 50 के निम्नलिखित समस्याओं को डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर श्री आनंद मोहन जी के समक्ष रखा गया।:

डी ब्लॉक पार्क सेक्टर 51 की बाउंड्री वॉल को ऊंची करके कंसेंटीना फेंसिंग लगवाने हेतु अनुरोध। *(श्री आनंद मोहन जी द्वारा प्रस्ताव स्वीकार किया गया और आगामी दो महीने में कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिया गया।)*

सी-10 पार्क की कंसेंटीना फेंसिंग जो जगह-जगह से टूट गई है उसे ठीक करवाने हेतु अनुरोध। (आनंद मोहन द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर को आदेशित किया गया कि वह तुरंत टूटी हुई कंसेंटीना फेंसिंग को रिपेयर करवाएं।)

सी- 14 पार्क सेक्टर 51 की बदहाली के विषय पर चर्चा और पार्क की बाउंड्री वॉल को ऊंचा करते हुए पार्क में घास लगवाने हेतु अनुरोध। (*श्री आनंद मोहन जी द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर और ठेकेदार को आदेशित किया गया कि पार्क में सुचारु व्यवस्था करवाई जाए और समस्या का समाधान तुरंत करवाए जाने हेतु आदेशित किया गया।)*

मेघदूतम पार्क सेक्टर 50 के सुरक्षा कर्मियों के लिए गेट पर सिक्योरिटी है बनाने हेतु अनुरोध। (आनंद मोहन द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर प्रशांत कुमार और असिस्टेंट मैनेजर मदनपाल को आदेशित किया गया कि महीना भर में काम शुरू करते हुए पार्क के सुरक्षा कर्मियों के लिए है का निर्माण करवाया जाए और है की छत को पक्का ना बनाते हुए मेट्रो शीट का बनवाया जाए)।

मेघदूतम पार्क सेक्टर 50 के कच्चे ट्रैक पर बदरपुर डलवाने हेतु अनुरोध। *(डायरेक्टर श्री आनंद मोहन जी द्वारा मेघदूतम पार्क के कच्चे ट्रैक पर बदरपुर डलवाने हेतु अपने टीम को तुरंत आदेशित किया ताकि सुबह वॉक करने वाले निवासियों की समस्या का समाधान हो सके)।*

चिल्ड्रन पार्क सेक्टर 51 नोएडा के ओपन जिम की रबड़ टाईल्स को बदलवाने हेतु अनुरोध। (डायरेक्टर आनंद मोहन द्वारा बाल उद्यान सेक्टर 51 के ओपन जिम की सभी रबर तिल को बदलवाने हेतु आदेश एडी महोदय को दिया)।

डी ब्लॉक पार्क सेक्टर 51 में गज़ीबो हट बनवाने हेतु अनुरोध। *(श्री आनंद मोहन जी द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर जी को आदेशित किया गया कि वह पार्क में सुंदर और बड़ी गाज़ीबो है बनवाए जाने हेतु प्रस्ताव आगे बढ़े और मंजूरी मिलते हट बनवाई जाएं।)

बाल उद्यान सेक्टर 51 में 6 गज़ीबो हट की टूटी हुई शीट को बदलवाने हेतु अनुरोध। (हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आनंद मोहन द्वारा असिस्टेंट मैनेजर मदनपाल को चिल्ड्रन पार्क सेक्टर 51 की टूटी हुई सभी है की सीट को बदलवाने हेतु आवेशित किया गया)

सी-10 पार्क में लगे झूलों को शिफ्ट करवाने हेतु अनुरोध किया गया । *(श्री आनंद मोहन जी द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर और मैनेजर महोदय को आदेशित किया कि वह ठेकेदार के साथ मिलकर इन झूलों को तुरंत शिफ्ट करवा और निवासियों की समस्या का समाधान तुरंत करवाया जाए।)

कम्युनिटी सेंटर सी-7 के कॉरिडोर में और आंगन में सुंदर पेड़ पेड़ लगाने हेतु अनुरोध किया गया जिसे डायरेक्टर महोदय द्वारा तुरंत मान लिया गया और टीम को आदेशित किया गया कि वह सुंदर अच्छे पेड़ बारात घर में तुरंत गड्ढे करके लगवाएं। 

आज की मीटिंग सेक्टर 51 की ओर से वाइस प्रेसिडेंट पवन कुमार शर्मा, जनरल सेक्रेटरी संजीव कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी ए. के. सरीन, सौरव जैन, कर्नल हरेंद्र सिंह, श्री अरविंद शर्मा, श्री भूपेंद्र यादव, आलोक कुच्चल, तुलसीदास, मुकेश धीर और आनिन्दा उपस्थित रहे।