संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का कर रहे इंतजार

गाजीपुर । जिले के भांवरकोल  थाना  क्षेत्र के शेरपुर गा़म पंचायत के सत्तर डेरा बस्ती में बीती रात नवविवाहिता  निशा  22 बर्ष पत्नी लालू चौधरी की सांदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह एवं तहसीलदार बिजय प़ताप सिंह की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने  घटनास्थल का  घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों से जानकारी ली। 

बताया कि मृतका का मायका सिकन्दरपुर बलिया में है । सत्तर डेरा निवासी लालू की शादी इसी बर्ष मई  2022 में हुई थी। थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार राय ने बताया की सूचना पर मृतका  के मायके के परिजन आए हैं। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई तहरीर दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर दिया जाएगा।