क्षेत्रीय पत्रकार के भाई को पीटने के आरोप में छः पर हुई शांति भंग की कार्यवाही

क्षेत्रीय पत्रकार के भाई को पीटने के आरोप में छः पर हुई शांति भंग की कार्यवाही

गाज़ीपुर  कासिमाबाद: अपराध पर नियंत्रण हेतु प्रत्येक छोटी से छोटी घटनाओं पर गंभीर रुख अपनाते हुए कासिमाबाद पुलिस ने शांति भंग में 16 लोगों का चालान किया। जानकारी के अनुसार 3 दिन पूर्व कासिमाबाद क्षेत्र के नसीरदीनपुर गांव निवासी क्षेत्रीय पत्रकार राकेश सिंह सूर्यवंशी के भाई देव भूषण उर्फ टुनटुन सिंह पुत्र स्व हरिहर को आधा दर्जन लोगों ने ट्यूबेल पर सोने के दौरान मारपीट कर बुरी घायल कर दिया था जिस मामले में कासिमाबाद थाने में तहरीर के उपरांत 6 लोगों के खिलाफ पुलिस 147, 148, 149 323 ,324, 506 ,308 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी । मंगलवार के दिन कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रंजेश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह ,रवि सिंह पुत्र स्व महेंद्र सिंह ,पंकज सिंह पुत्र अवधेश सिंह , प्रिंस सिंह पुत्र स्व अशोक सिंह, किशन सिंह उर्फ लालू पुत्र चंद्रभूषण सिंह ,शिवम सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह सभी निवासी नसरुद्दीन पुर को थाना कासिमाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर 151, 107, 116 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया। वही अन्य मामलों में सत्यनारायण पुत्र स्व भिमल ,रामा शंकर पुत्र मिट्ठू ,सुमेर राम पुत्र कतवारू राम ,परदेसी राम पुत्र सुमेर राम , जीऊत चौहान पुत्र विमल चौहान, बृजनाथ चौहान पुत्र भीमल चौहान, सुभाष यादव पुत्र स्व पूजन यादव ,उर्मिला देवी पत्नी श्रवण कुमार ,लाल सिंह पुत्र हरदेव, सुभावती पत्नी लालजी सिंह को भी 151, 107 ,116 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया गया