एसएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के द्वारा कार्यशाला का आयोजन

एसएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के द्वारा कार्यशाला का आयोजन

गाजीपुर जंगीपुर नवादा ग्राम स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई प्रयागराज के संरक्षण में जनपद के समस्त सीबीएसई स्कूल के अध्यापकों के प्रशिक्षण हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

इस कार्यशाला में लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से मांडवी त्रिपाठी एवं कीर्ति पब्लिक स्कूल बाराबंकी से अभिजीत बनर्जी प्रशिक्षकों ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत किस प्रकार तनाव रहित शिक्षा प्रदान कर छात्रों को चौमुखी विकास किया जा सकता है इस कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया एसएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और कहा कि विद्यालय के सौभाग्य की बात है स्ट्रेस मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विद्यालय में यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है कार्यशाला सीबीएसई प्रयागराज के सहसचिव व मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव पांडेय के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा देने की होती है विद्यालय में आवागमन के लिए बस की व्यवस्था स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्था और अच्छे अध्यापकों के द्वारा शिक्षण की व्यवस्था दी जाती है बीच-बीच में विद्यालय के द्वारा खेलकूद करा कर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया जाता है जिससे वह शिक्षा को लेकर मानसिक तनाव में ना रहे आज के परिवेश में बच्चों को शिक्षा को लेकर के ज्यादा मानसिक तनाव बना रहता है लेकिन हमारा उद्देश्य है कि हम शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा की भी बात करें और मनोवैज्ञानिक धारणा से शिक्षा प्रदान करें

 विद्यालय के निर्देशक राम प्रसाद गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद के जिला प्रशिक्षण कोआर्डिनेटर राजेश कारकून ,प्रबंधक सिद्धार्थ गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, विनय सिंह, ज्योति राय ,अभिषेक राय, ललन सिंह यादव सहित जनपद के अन्य सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के अध्यापक मौजूद रहे।