गाजियाबाद संजय नगर के मुख्य मार्ग  का नाम होगा सिंदूर मार्ग

गाजियाबाद संजय नगर के मुख्य मार्ग  का नाम होगा सिंदूर मार्ग

जनप्रतिनिधियों ने वीके अग्रवाल के आवास पर रोपा सिंदूर का पौधा

गाजियाबाद संजय नगर हनुमान मंगलमय परिवार ट्रस्ट/ परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वी के अग्रवाल की 47 वी शादी की सालगिरह के उपलक्ष में अपने आवास के बाहर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री माननीय नरेंद्र कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजीत पाल त्यागी, विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान, क्षेत्रीय पार्षद पप्पू नगर, राजनगर पार्षद प्रवीण चौधरी के कर कमलो द्वारा  सिंदूर का पौधा रोपण किया गया ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि भारतीय संस्कृति में 'सिंदूर' केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि सुहाग, समर्पण, बलिदान और शक्ति का प्रतीक है।

यह वो पावन लाल रंग है जो शादीशुदा स्त्रियों के मांग में शोभा बढ़ाता है, तो वहीं किसी वीरता भरे मिशन को जब 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया जाता है, तब वह दुश्मनों को चेतावनी बन जाता है। जिस सैन्य कार्रवाई को "ऑपरेशन सिंदूर" नाम दिया गया, उसने इस शब्द को एक बार फिर राष्ट्रीय भावना और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ दिया।

इसी बीच सिंदूर की चर्चा हर तरफ चल रही है। यहां तक कि एंट्रेंस परीक्षा में भी सिंदूर की पैदावार से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। सिंदूर, जो एक महिला के प्रेम और प्रतीक्षा का प्रतीक है, अब देश की सैन्य चेतना में भी वही भावना भर रहा है। क्या आप जानते हैं कि यह गाढ़ा लाल रंग प्राकृतिक रूप से किस फल से प्राप्त होता है? सभी अतिथियों ने अपने एक स्वर में कहा कि जब तक सूरज, चांद, जल,वायु, अग्नि, पृथ्वी, रहेगी तब तक सिंदूर रहेगा और कोई भी असामाजिक तत्व सिंदूर का कोई बाल बांका नहीं कर सकेगा युद्धकाल में राजाओं द्वारा युद्ध का उद्घोष करते समय, सैनिकों के ललाट पर सिंदूर लगाया जाता था जो विजय का संकल्प दर्शाता था।

आज जब पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य कार्रवाई को यह नाम दिया जाता है, तो यह दर्शाता है कि देश के जवान, भारत की सेना, देश की मांग की रक्षा में सदैव खड़े रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो देश भक्त मौजूद थे