एक सप्ताह में खुलेगा भंगेल सलारपुर का रास्ता - डीजीएम 

एक सप्ताह में खुलेगा भंगेल सलारपुर का रास्ता - डीजीएम 

एलिवेटेड रोड सम्बन्धी समस्याओं  हेतु विधायक पंकज सिंह के निर्देशों पर अधिकारी पहुंचे भंगेल 

नॉएडा - पिछले सप्ताह नॉएडा विधायक पंकज सिंह से नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रंजन तोमर एवं भाजपा नेता श्री अमित त्यागी के नेतृत्व में  ग्रामवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के परिणाम सामने आने लगे हैं , आज नॉएडा प्राधिकरण के डीजीएम श्री विजय रावल एनईपीजेड से भंगेल जाने वाले रास्ते का निरिक्षण करने आये ,इस दौरान बड़ी संख्या में मार्किट के लोग उपस्थित रहे।  इस दौरान लोगों की मांग पर निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनी 


एक सप्ताह में एलिवेटेड रोड के साइड रोड को बनाकर  खोला जायेगा 
 विजय रावल ने एक सप्ताह में साइड रोड को ठीक करने , दोनों तरफ हाइट बैरियर , निर्देश चिन्ह आदि लगाकर रास्ता खोलने के निर्देश अपने अधीनस्त पीई श्री प्रदीप साहू को दिए , इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की संस्था एवं मार्किट एसोसिएशन नॉएडा ट्रैफिक पोलिस के सम्बंधित अधिकारीयों से भी मुलाकात करेंगे ताकि इस रास्ते पर कुछ समय तक पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे और आवाजाही में जाम जैसी दिक्कत न रहे। 
कई किलोमीटर का पड़ रहा था चक्कर 

गौरतलब है की भंगेल -सलारपुर मार्किट नॉएडा की सबसे बड़ी ग्रामीण मार्किट है जहाँ लाखों लोगों का निवास और रोज़ का आना जाना है , यहाँ दर्जन भर सेक्टर और उतने ही गाँव के लोग सामान खरीदने आते हैं , ऐसे में इस रास्ते के बंद रहने से आम लोगों और व्यापारियों को भारी नुक्सान उठाना पड़ रहा था। 

इस दौरान भंगेल आरडब्लूए के अध्यक्ष संदीप त्यागी , नोवरा के महासचिव पुनीत राणा, मोबाइल स्टोर एसोसिएशन से अमित चौहान , राजेंदर कर  , नम्बरदार मैहर चंद त्यागी , मुकेश शर्मा , भंगेल सलारपुर व्यापारी  मंडल के पंकज त्यागी , दिनेश त्यागी , नितिन त्यागी , वीरेंदर सिंह , शाहनवाज़ चौहान , राजेंदर कुमार , परमा , नीरज त्यागी आदि बड़ी