विश्व हिंदू परिषद ने मनाई अंबेडकर जयंती

विश्व हिंदू परिषद ने मनाई अंबेडकर जयंती

नोएडा। सेक्टर 37 स्थित अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया।

नोएडा जिला अध्यक्ष लालमणि पांडे ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने समाज को हमेशा जोड़ने का काम किया और आज विश्व हिन्दू परिषद बाबा साहब के काम को आगे बड़ा रहा है, समाज की समरसता,  एकजुटता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग समरसता प्रमुख अजय राठौर, जिला अध्यक्ष लालमणि पांडे, सह समरसता प्रमुख श्यामवीर, सह समरसता प्रमुख वीरू, अनिल, घनश्याम, सोनू व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।