तीनों सेनाओं के कार्यरत व सेवानिवृत्त अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई कोविड- किट

तीनों सेनाओं के कार्यरत व सेवानिवृत्त अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई कोविड- किट

नोएडा।PNI News। अरुण विहार इंस्टीट्यूट (क्लब) तीनों सेनाओं के कार्यरत अधिकारी एव॔ विभिन्न पदों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए नॉएडा का एक प्रतिष्ठित क्लब है। सेवानिवृत बुजुर्ग सदस्यों की संख्या काफी है और उनके लिए यह क्लब एक अपने घर समान है। क्लब के सदस्यों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु उपलब्ध कराई गई कोविड- किट।

आज बृहस्पतिवार को कर्नल डॉ जेपी सिंह अध्यक्ष से मुलाकात कर डॉ सीमा यादव जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोविड- किट की उपयोगिता से अवगत कराया गया।

कोविड- संक्रमण के प्रकोप से बचाव के लिए आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराई गई किट में से 300 का वितरण किया गया। आमजन के लिए सभी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से कोविड- किट का वितरण जारी है। इसके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही पॉजिटिव मरीजों को टेलीकम्युनिकेशन के जरिए परामर्श भी दिया जा रहा है जिससे आमजनों को काफी राहत मिली है।

कर्नल डॉ जेपी सिंह अध्यक्ष अरुण विहार इंस्टीट्यूट क्लब 29 नोएडा को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक कोविड- किट देती डॉक्टर सीमा यादव जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी I