प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण पैकज किया गया लागू
नोएडा।PNI News। कोरोना वैश्विक महामारी से संपूर्ण विश्व इस सदी के सबसे बड़ी महामारी से जूझ रहा है, संकट के इस घड़ी में समाज के सभी वर्ग को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण पैकज लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत पूरे देश में इस योजना सहित अनेक जन कल्याणकारी योजनाए क्रियान्वित की जा रही है । इसके तहत इस वर्ष जून, जुलाई और अगस्त के महीने में पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किलोग्राम राशन (3 किग्रा गेन्हु व 2 किग्रा चावल ) तथा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक कार्ड पर 35 किग्रा निशुल्क राशन दिया जा रहा है।

इसी क्रम में डी.एस.ओ. चमन सिंह एंव ए.आर.ओ ब्रिजेश पाल के दिशानिर्देशानुसार आज नॉएडा सेक्टर -19 ब्लॉक -ए, मेसर्स शशि बाला, शाप न० 13 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चीफ़ गेस्ट के रूप में राष्ट्रीय जनकल्याणकारी परिषद के प्रदेश मंत्री (उत्तर प्रदेश) हरीश वर्मा एवं स्पेशल गेस्ट के रूप में राष्ट्रीय जनकल्याणकारी परिषद के ज़िला अध्यक्क्ष पंडित कृष्णा मुरारी अतिथि पी. डी. शर्मा एवं अतिथि चरन नागर के साथ साथ प्रशासन के अन्य गणमान्य मित्रों के साथ ज़रूरत मंद जनता को राशन का वितरण किया गया। लाभार्थी जनता ने प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के इस योजना के साथ साथ अन्य सभी योजनाओं की सराहना किया। पिछले दशकों से भारतीय जनता पार्टी और कई अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़ के सेक्टर के साथ साथ ज़िला के ज़रूरतमंद जनता के लिये समय-समय पर राशन व अन्य ज़रूरी समानो का वितरण का कार्यक्रम के आयोजनो में सम्मिलित हो कर जनता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।


