15वें यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ सम्पन्न

15वें यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन हुआ सम्पन्न

यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के द्वारा आयोजित वृंदावन ग्रीन फार्म हाऊस, अर्थला मोहनगर, गाजियाबाद में 15वे युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सैकड़ों के संख्या में वैवाहिक रिश्तों की शुरुआत हुई कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही परिचय सम्मेलन की यादव स्वयंवर स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

 मुख्य अतिथि के तौर पर मा0 सुभाष यदुवंशी (विधान परिषद सदस्य व प्रदेश महामंत्री, प्रभारी पं. उत्तर-प्रदेश) ने कहा कि जब सबका विकास होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा, समाज के विकास के लिए सबको मिलकर रचनात्मक कार्यो से जुड़ना चाहिए, कोई शिक्षा के लिए स्कूल बनाये, कोई रोजगार देने के लिए कारखानें खोले ताकि किसी न किसी रुप में समाज को रोजगार मिल सके, तभी देश/समाज आगे बढ़ेगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा0 डी0 पी0 यादव ( पूर्व सांसद व मंत्री उ0-प्र0) ने इस अवसर पर कहा हमे यह प्रण लेना चाहिए, कि हम दहेज रहित शादी करेंगे हम बेटे की शादी में न दहेज मांगेंगे न बेटी की शादी में दहेज देंगे। आज हर जिम्मेदार व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से दहेज का विरोध करे जिससे समाज भी आगे बढ़ सके, अपने बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करें हमने बहुत से उद्योग / स्कूल खोलकर रोजगार /शिक्षा के अवसर पैदा किये है। 

विशिष्ठ अतिथि के रुप में मा0 जसवंत यादव (पूर्व प्रदेश मंत्री, व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अ.भा.य.मा. सभा हरियाणा) ने इस अवसर पर कहा कि बड़े हर्ष की बात है ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवक-युवतियों को योग्य वर वधु प्राप्त हो जाते हैं। आज भौतिकतावाद के चकाचैंद में मानव समाज से कटता जा रहा है ऐसी स्थिति में ऐसे आयोजन समाज में समरसता पैदा करतें हैं। 

इसके अलावा कार्यक्रम में अतिथि के रुप में मा0 जितेन्द्र यादव (एम.एल.सी.) कैप्टन रामचन्द्र यादव (रेजांगला योद्धा) श्री दिनेश यादव (राष्ट्रीय महासचिव) श्री अशोक यादव (प्रदेश अध्यक्ष, अ.भा.य.मा.सभा उ0-प्र0) श्री भूपसिंह यादव (पूर्व सी.डी.एम.एस./आई.आर.) नाहरसिंह यादव (पूर्व बार एसो. अध्यक्ष) बिजेन्द्र यादव (महासचिव कांग्रेस कमेटी उ0-प्र0) श्रीमती पूनम यादव (पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष) राजेन्द्र यादव (चेयरमैन सी.आर.टी. काॅलेज), सिकन्दर यादव (समाजसेवी) देवेन्द्र यादव (मुख्य संयोजक), विनोद यादव (संयोजक), केo केo यादव (अध्यक्ष), श्यामवीर यादव (उपाध्यक्ष) समेत अनेकों गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार वयक्त किये। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम अमित कुमार एंड पार्टी लोक गायक, कजरी, बुंदेली, बिरहा, आल्हा, गजल, भजन व कालू यादव एंड पार्टी रागनी गायक ने समा बांधा और अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध किया।   

यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामअवतार यादव ने सम्मेलन में आये सभी यादव बन्धुओं का धन्यवाद दिया और सभी का पिछले 15 वर्षों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। 22 दिसम्बर को होने वाले इस कार्यक्रम में सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवतियों ने भाग लिया।

सम्मेलन का मंच संचालन रवि यादव ( फिल्म अभिनेता/निर्माता मुम्बई) व सतेन्द्र यादव (सुभाष युवा मोर्चा -संगठन) ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामअवतार यादव, देवेन्द्र यादव, रतन सिंह यादव, सिकन्दर यादव, वीरपाल यादव, श्यामवीर यादव, विनोद यादव (संयोजक) राजेन्द्र यादव, एम.एस. यादव, दीपक यादव, छोटे यादव, प्रेम सिंह यादव (एस.डी.ओ.) सत्यप्रकाश यादव (करहैडा), समयपाल यादव, महेश यादव एड़, महेन्द्र यादव (प्रधान सम्पादक, मीडिया सार) संतराम यादव (पार्षद) धीरेन्द्र यादव ( बिल्लू पार्षद) कैप्टन सत्यपाल यादव, राजकुमारी यादव, डॉ हेमंत यादव, नरेश यादव एड़, बल्लू प्रधान, इन्द्र ठेकेदार, सतीश यादव, सुखपाल पहलवान, इन्द्र सिंह ठेकेदार, डा0 मुकेश यादव, ब्रह्मपाल यादव (मदन स्वीट्स) राहुल यादव  आदि लोगों ने भाग लिया।