जीवन अर्पण की पाठशाला पर मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस

जीवन अर्पण की पाठशाला पर मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस

जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा सै.42 में जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क पाठशाला पर 76वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया,इस अवसर पर पाठशाला के बच्चो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,जिसके साथ सभी बच्चों को स्नेक आदि भी वितरित किया गया!
 जंहा दीपांशु शर्मा(संस्थापक)ने सभी बच्चों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए न्योछावर होने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

 इस अवसर पर दीपान्शु शर्मा (संस्थापक), निशु उपाध्याय, हर्षित सिंह, आकाश कनोजिया, हेमंत कुमार, हर्ष नंबरदार, आर्यन कुमार, मोहित कुमार, तुषार गुप्ता, मनीष राणा आदि उपस्थित रहे!