एईएसएल ने लॉन्च किया छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनाने के लिए 'एंथे 2025'

एईएसएल ने लॉन्च किया छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनाने के लिए 'एंथे 2025'

नोएडा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने एंथे के 16 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए एंथे 2025 लॉन्च किया जो छात्रों को भविष्य के प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए सशक्त बनाएगा।

सेंटर हेड नीरज ने बताया कि आकाश इंस्टिट्यूट ने कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए 100% तक की स्कॉलरशिप (₹250 करोड़ तक) और ₹2.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड की घोषणा की है। एईएसएल ने स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए 'आकाश इनविक्टस ऐस टेस्ट' लॉन्च किया है, एंथे परीक्षा इस साल 4 से 12 अक्टूबर 2025 के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी, इस परीक्षा के ज़रिए क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इनविक्टस कोर्सेस के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।

मेडिकल एकेडमिक हेड विष्णु बंसल ने बताया कि पिछले साल 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिया था जो एक रिकॉर्ड है।
इंजीनियरिंग एकेडमिक हेड आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कई टॉपर्स (नीट, यूजी, जेईई मैन और एडवांस) ने अपनी तैयारी की शुरुआत पंथे से की थी जिनमें से नीट 2025 के टॉप 100 में से 22 और जेईई एडवांस 2025 के टॉप 100 में से 10 स्टूडेंट्स शामिल थे।

फाऊंडेशन अकैडमी हेड सौरभ ने बताया कि एईएसएल ने एक नया एग्जाम भी लॉन्च किया है आकाश इन्विक्टस ऐस टेस्ट, जो क्लास 8 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए है जो एडवांस JEE की तैयारी करना चाहते हैं। यह एग्जाम 24 अगस्त, 31 अगस्त और 7 सितंबर 2025 को होगा।
रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। स्टूडेंट्स या पेरेंट्स आकाश इंस्टीट्यूट वेबसाइट पर जाकर या अपने शहर के नजदीकी आकाश इंस्टीट्यूट सेंटर पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं।