आदेश कुमार त्यागी बने मुहम्मदाबाद कोतवाल

आदेश कुमार त्यागी बने मुहम्मदाबाद कोतवाल

मुहम्मदाबाद।   प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी का अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के चलते नए प्रभारी निरीक्षक/कोतवाल के रूप में जौनपुर से स्थानांतरण होकर आए आदेश कुमार त्यागी ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अपने कार्य कुशलता के चलते आदेश कुमार त्यागी जौनपुर में काफी लोकप्रिय रहे । उन्होंने बताया कि अपराध पर नियंत्रण ही हमारा प्रथम उद्देश्य है।