अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल एवं उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल एवं उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

नोएड़ा। अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अपने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  77 वें  स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सुधीर चंद्र पोरवाल के निज निवास स्थान सी 517, सेक्टर- 19 के निकट पार्क में किया गया, सभी ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान किया। समारोह के उपरांत सभी ने अल्पाहार ग्रहण किया और सभी ने दूसरे को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, राधा कृष्ण गर्ग, डी के मित्तल, सुधीर चंद्र पोरवाल, राजकुमार अग्रवाल, डॉ.बी .के. गुप्ता, रोहतास गोयल, लवकेश गोयल, मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल ,नरेश बंसल, रमाकांत गर्ग, संदीप जैन, शैलेंद्र वर्णवाल, विक्रम सेठी,दिलीप कुमार वैश्य, अमित पोरवाल धर्मवीर बंसल, सुरेंद्र गर्ग, नितिन गुप्ता, अनुज गुप्ता, ऋषि गुप्ता, यस गुप्ता, डब्लू पंडित, डीके शर्मा, सन्नू गुप्ता, धानी जी ,फूल सिंह यादव, राहुल भाटिया, रवि पोरवाल, शैलेंद्र पोरवाल, मनोज पोरवाल, संदीप पोरवाल, हर्षल पोरवाल, चित्रांश पोरवाल, नवीन पोरवाल, शिव शंकर पाठक, कनक लता पोरवाल, ज्योति पोरवाल, इंदु यादव, रुबी गुप्ता , पूनम चौहान, मधुबाला वैश्य, ममता तिवारी, पूजा अवाना, बीना अवाना कुसुम पोरवाल आदि भारी संख्या में उपस्थित भाइयों बहनों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।