एमिटी के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान का संकल्प लिया

एमिटी के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान का संकल्प लिया

नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने किया छात्रों को जागरूक

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस और राष्ट्रीय रैगिंग विरोध दिवस के प्रति जागरूकता कार्यक्रम सहित 15 अगस्त 2020 को भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किये गये नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूक करने के लिए छात्र केन्द्रीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोएडा के डीसीपी श्री रामबदन सिंह (आईपीएस), एसीपी श्री प्रवीन कुमार, गौतमबुद्ध नगर की जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डा श्वेता खुराना, न्यूजएक्स के एंकर एवं वरिष्ठ कंसल्टिंग एडिटर श्री विनित मल्होत्रा और एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान हजारो एमिटी छात्रों ने नशीले प्रदार्थो के खिलाफ शपथ ली।

नोएडा के डीसीपी श्री रामबदन सिंह (आईपीएस) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है और वे ऐसी गतिविधियों में लिप्त होकर अपना अमूल्य जीवन बर्बाद कर रहे हैं। स्वस्थ आदतों के साथ-साथ अनुशासित जीवन विकसित करना बेहद जरूरी है और एक अच्छी आदत विकसित करने के लिए 90 दिनों की आवश्यकता होती है, जिसके बाद यह आपकी जीवनशैली का हिस्सा बन जाती है।

जब कोई व्यक्ति नशा करता है, तो न केवल वह व्यक्ति बल्कि उसका पूरा परिवार पीड़ित होता है, इसलिए युवाओं को जिम्मेदार होना चाहिए, दूसरों के दर्द और पीड़ा को समझना चाहिए और अपने माता-पिता और समाज की देखभाल करनी चाहिए। छात्रों को नशे की लत का शिकार होने के बजाय सपने देखने चाहिए और अपने भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया क्योंकि हमारे देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है और वे ही विकसित भारत 2047 के मिशन को सफल बनायेगें।

गौतमबुद्ध नगर की जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डा श्वेता खुराना ने कहा कि युवाओं को वयस्कों के रूप में वोट देने का अधिकार है, हालांकि, वे जिम्मेदार वयस्कों की तरह व्यवहार नहीं कर रहे हैं। लत का अर्थ है किसी चीज़ को एक निश्चित समयावधि में बार-बार करना और जब कोई आदत आपके दैनिक जीवन को बाधित करती है तो वह लत बन जाती है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, अच्छे मूल्यों जैसी अच्छी चीजों की लत लगनी चाहिए और जीवन में सही निर्णय लेने चाहिए।

न्यूजएक्स के एंकर एवं वरिष्ठ कंसलटिंट एडिटर विनित मल्होत्रा ने कहा कि युवाओं को अपना समय और ऊर्जा नशीली दवाओं पर बर्बाद करने के बजाय सार्थक और रचनात्मक चीजों पर लगाना चाहिए। यह जीवन का स्वर्णिम काल है जो कभी वापस नहीं आएगा, इसलिए युवाओं को समझदारी से काम लेना चाहिए, अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए और खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना चाहिए

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने अतिथियों और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंर्तराष्ट्रीय युवा दिवस है जो आप युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है। वर्तमान में विश्व में भारत में युवाओ ंकी संख्या सबसे अधिक है इसलिए आप राष्ट्र निर्माण में स्वंय की सहभागिता सुनिश्चित करें। स्वंय का अंाकलन करे और देखे की आप किस तरह की आदतें स्वंय में विकसित कर रहे है और समय का सद्उपयोग किस प्रकार कर रहे है। डा शुक्ला ने कहा कि किसी प्रकार के नशे या नशीली प्रदार्थो से दूर रहे और स्वंय का फोकस केवल शिक्षा, कौशल विकास और स्वंय के विकास पर केन्द्रीत रखे। उन्होनें कहा कि एमिटी पूर्णत रैगिंग मुक्त परिसर है इसलिए सदैव नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करें और उन्हें नये माहौल मे ढलने में सहायता करें। रैगिंग के खिलाफ सरकार एंव संस्थान द्वारा कड़े नियम बनाये गये है इसलिए ना तो रैगिंग करें और कही अगर रैगिंग हो रही हो तो संस्थान के शिक्षकों एवं अधिकारियों को उसकी जानकारी दे।

एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वीसी डा संजीव बंसल ने कहा कि विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 1/6 हिस्सा युवा है और किसी देश के युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें अपनी शक्ति और जिम्मेदारी को समझना चाहिए तथा केवल शब्दों में ही नहीं बल्कि अपने कार्यों में भी अपने संकल्प पर कायम रहना चाहिए

कार्यक्रम में छात्रों के ‘‘सुयांश और गु्रप’’ द्वारा संास्कृतिक प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में डा एस के श्रीवास्तव, डा एच पी सिंह आदि लोग उपस्थित थे।