अणुविभा राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ. लुनिया पहुँची झीलों की नगरी

अणुविभा राष्ट्रीय उपाध्यक्षा डॉ. लुनिया पहुँची झीलों की नगरी

समस्याओं का समाधायक अणुव्रत

उदयपुर शहर के सेक्टर-14 स्थित तुलसी निकेतन विद्याल‌य प्रांगण में अणुव्रत समिति उद‌यपुर के तत्वावधान में शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में अणुविभा की उपाध्यक्षा डॉ. श्रीमती कुसुम लुणिया की अध्यक्षता व अभतपुर्व अध्यक्ष व अणुव्रत पत्रिका व बच्चों का देश के सम्पादक संचय जैन के मुख्य आतिथ्य में “समस्याओं का सफल समाधायक अणुव्रत “ वैचारिक संगोष्ठी आयोजित हुइ।

मुनि सम्बोध कुमार' मेघांश" ने अपने उद्‌बोधन में कहा- नियमों और दायरों में ली गई सांसे इतिहास के पन्नों पर अमरता की प्रतिमान होती है। उन्होने कहा- उदयपुर को अणुव्रत का रोल मॉडल बनाया जाये, हर एक उस घर पर 'अणुव्रत परिवार' लिखा जाए जो परिवार ग्यारह नियमों को आत्मा से जीए। जिनके जीवन में अणुव्रत साकार मिलता है उन्हे  हर रोग का स्वतः उपचार मिलता मुनि का सिद्दप्रज्ञ ने कहा - जीवन को समझ लिया तो समाधान है नहीं समझा तो समस्या । दुनिया की समस्त समस्याओं का शाश्वत समाधान संयम है,अणुव्रत के ऐसे आयोजन संयम को प्रोत्साहित है करते है। 

 परिषद को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लुनिया ने कहा- संयम से तन और मन में अतुल्य शक्ति का संचरण होता है। अणुव्रत सामाजिक समरसता सीखाता है, इन दिनों आत्म हत्याओं के बढते ग्राफ को रोकता  है।अणुव्रत प्रकृति से प्रेम और संवेद‌ना सीखाता है, यही संवेदना पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । उन्होने अणुविभा द्वारा संचालित प्रकल्पों की जानकारी देते हुए अणुव्रत समिति को अधिकाधिक प्रकल्पों के संपादन  की प्रेरणा दी।

अणुविभा पुर्व अध्यक्ष व अणुक्त पत्रिका संपादक संचय जैन ने कहा- शायद ही सृष्टि में कोई ऐसा होगा जो कहे कि अणुव्रत उपयोगी नहीं हैं। अफसोस कि सब जानते है कि अणुव्रत अच्छा है फिर भी उसे स्वीकार नहीं करने में हिचकिचाते हैं। यह संगोष्ठि केवल इस प्रश्न का उत्तर ढूंढने का प्रयास है कि अणुव्रत को स्वीकार कर क्यु नहीं कर पा रहे है?
अणुविभा के आजीवन सदस्य डॉ. धनपत लुनिया की विशेष उपस्थिति रही।
अणुव्रत गीत से सरस मंगलाचरण तुलसी निकेतन के बच्चों ने किया।
अतिथियों स्वागत तुलसी निकेतन कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कोठारी, अणुव्रत समिति उदयपुर अध्यक्षा श्रीमती प्रणीता तलेसरा ने, आभार मंत्री कुदंन भटेवरा ने, मंच संचालन गगन तलेसरा ने किया ।

अणुव्रत समिति उद‌यपुर को अणुव्रत के राष्ट्रीय अधिवेशन में घोषित अणुव्रत क्रिएटिविटी कोन्टेस्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दो पुरस्कार भी  दिए गए।