बालिकाओं के जीवन निर्माण का पथ प्रशस्त करता है अणुव्रत : डॉ. कुसुम लुनिया

बालिकाओं के जीवन निर्माण का पथ प्रशस्त करता है अणुव्रत : डॉ. कुसुम लुनिया

राजकीय उच्च माध्यामिक विधालय ,गांव भलोन में भारत सरकार के विज्ञान व प्रोधोगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की पू. सदस्या  एवं अणुविभा की उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लुनिया ने बालिका केरियर कॉसलिंग के लिए विधार्थियों को संबोधित किया ।

डॉ. धनपत लुनिया ने अणुव्रत गीत का सरस संगान करते हुए बच्चों को संयम का महत्व समझाया। प्रिसीपल प्रकाश चन्द्र ने लुनिया दम्पति का स्वागत करते हुए विधार्थिंयो को संबोधित करने हेतु अहोभाव व्यक्त किया।

विधार्थियो को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि शिक्षा के माध्यम से विधालय में बालक बालिकाएं ज्ञान, कौशल , इतिहास और संस्कृति की जानकारी प्राप्त करते हैं। इन सबके साथ साथ अणुव्रत - जीवन विज्ञान विधार्थी जीवन निर्माण का पथ प्रशस्त करता है।

जो विधार्थी  जीवन को सफल और सार्थक बनाने में मदद करता है।
डॉ लुनिया ने बालिकाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए चारित्रिक दृढता,  राष्ट्र भक्ति के उन्हे जीवन मे उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न लक्ष्य निर्धारण हेतु पथ प्रदर्शन किया। उन्होने आगे कहा कि संयम प्रधान जीवनशैली वर्तमान युग की मांग है। अणुव्रत त्याग व संयम का आन्दोलन है। इससे प्रत्येक बालक बालिका  अपना संतुलित व्यक्तित्व विकास करते हुए बेहतर विश्व निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।

अणुव्रत विश्व भारती के नेतृत्व में चलने वाले जीवन विज्ञान, अणुव्रत क्रियेटीवीटी कान्टेस्ट (ACC ) डीजीटल डिटोक्स एवं एलीवेट जैसे प्रकल्प स्कूलों में बहुत पोपुलर हो रहे हैं। विधालय शिक्षिका मंजु जोशी ने अतिथियों आभार प्रकट किया।

प्रिंसिपल श्री प्रकाशचन्द्र को डॉ धनपत लुनिया ने अणुव्रत पट्टका पहनाया उनको व संग श्रीमती मीना जोशी, श्रीमती प्रेमलता पाण्डे, श्री राकेश शर्मा ,प्रमोद कुमार व परमजीत कौर आदि को अणुव्रत पत्रिका भेंट की गई। पुरे विधालय परिवार को अणुव्रत से जुडने के लिए वंहा अणुव्रत मंच गठन की बात भी रखी, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।