लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगाया गया वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड्स शिविर
नोएडा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में नववर्ष के आगमन को मनाने के लिए सम्पूर्ण रामायण के पाठ के समापन व विशाल भंडारे का आयोजन के अवसर पर मंदिर समिति ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड्स बनाने के लिए प्रात: 11 बजे से एक कैम्प का आयोजन “जन सेवा केंद्र “ के सहयोग से किया, जिसका नेतृत्व मंदिरसमिति के कोषाध्यक्ष के बंसल ने बहुत ही कुशलता से किया।
इस कार्ड का प्रावधान प्रधान मंत्री मोदी की सरकार द्वारा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “आयुष्मान भारत योजना” के अंतर्गत है और जिसमें 5 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा देश भर के उन हॉस्पिटल में जो इस योजना में पंजीकृत हैं किया जा रहा है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिये वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता था। यह विज्ञप्ति लिखने तक 79 वरिष्ट नागरिक इसका लाभ उठा चुके हैं। इन वरिष्ट नागरिकों में समिति के प्रधान आर एन गुप्ता व उनकी पत्नी, महामंत्री ओ पी गोयल आदि सम्मिलित थे।
वरिष्ट नागरिकों के लिए चाय- नाश्ता व भोजन का भी विशेष प्रबंध किया गया।
जी.के. बंसल को मंदिर कमिटी के अन्य मैनेजिंग ट्रस्टीज जे.एम.सेठ , आर के भट्ट, हरीश सभरवाल, अम्बेश भांबरी, संजीव बाँधा, अशोक गुप्ता, आई के खांडपुर, आदि ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।


