उत्पादकता सप्ताह में छाए बी आई टी नॉएडा के छात्र
दिल्ली उत्पादकता परिषद् द्वारा राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् के तत्वावधान में "आर्टिफिशल इंटेलिजेंस - इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए प्रोडक्टिव इंजन" विषय पर आयोजित वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों के वीडियो को पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम में समस्त दिल्ली - एनसीआर सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान नॉएडा से - ओशिन उपाध्याय, पियूष, कोयना एवं प्रशांत कुमार झा को टॉप टेन में शामिल कर पुरस्कृत किया। प्राध्यापक डॉ अरुण मित्तल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपने वीडियो में यह दिखाई की किस प्रकार आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस उद्योगों में निर्माण की प्रक्रिया को सरल एवं तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ बना रहा है।
उद्योगों में उत्पादन, सामग्री के रख रखाव, सुरक्षा, परिवहन एवं वितरण सभी को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के माध्यम से सुरक्षित एवं अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है। संस्थान के निदेशक प्रोफ.एस एल गुप्ता ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


