ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल मे मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव
नोएडा: ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर 20 नोयडा में धूम धाम से बसंत पंचमी उत्सव माँ सरस्वती की पूजा के साथ मनाया गया, सरस्वती पूजा में कक्षा 10वीं और 12वी की छात्रों के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

इसी के साथ सभी छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा माँ सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित की गई, विद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी पूजा में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
पूजा के पश्चात छात्रों के मध्य कई मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिता हुई और जीतने वाले छात्रों को प्रधानाचार्या जी द्वारा पुरष्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की संस्थापिका डॉ एच दासगुप्ता और श्री गौतम दासगुप्ता उपस्थित रहे।


