भोजऊपुर का अंकुश यादव गिरफ्तार
गाजीपुर: कासिमाबाद पुलिस ने रसूलपुर तिराहे के पास मंगलवार की सुबह 8 :50 बजे एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा और संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8 बजकर 50 बजे बहादुरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को रोकने पर भागने लगा इस पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर ,एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने अंकुश यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र कैलाश यादव निवासी ग्राम भोजऊपुर थाना बिरनो होना बताया । कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अभियुक्त को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में बहादुरगंज चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला ,का ० धर्मेंद्र यादव शामिल रहे।


