विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम है 'केन उत्सव 2025'
नोएडा। केनरा बैंक अंचल कार्यालय दिल्ली द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा के प्रारंगण में “केन उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह, अंचल प्रमुख व मुख्य महाप्रबंधक अंचल कार्यालय दिल्ली द्वारा की गई।
“केन उत्सव” कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विपणन मेला लगाया गया। इस प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तकला उत्पाद, डिजाइनर कपड़े, ज्वैलरी, आचार, साबुन, सॉफ्ट टॉय, चमड़े का सामान, चाय, केक इत्यादि अनेकों उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में 21 महिला उद्यमियों अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

“केन उत्सव” का उद्घाटन अंचल प्रमुख, राजेश कुमार सिंह, मुख्य महा प्रबंधक द्वारा रिबन काट कर किया गया। कार्यपालकों और महिला उद्यमियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और केनरा बैंक के महान संस्थापक अम्मेम्बाल सुब्बा राव पै को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष अंचल प्रमुख राजेश कुमार सिंह, मुख्य महा प्रबंधक एवं अन्य कार्यपालकों ने विभिन्न प्रदर्शनियों का दौरा किया और महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक रहा। शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और अपनी पसंदीदा वस्तु को खरीदा।

कार्यक्रम में अरुण कुमार, उपमहाप्रबंधक, अंचल कार्यालय दिल्ली, सुश्री आराधना त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय, नई दिल्ली, क्षेत्रीय प्रमुख अतुल राजन, सहायक महा प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा सहित अंचल कार्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा के अन्य कार्यपालक व कर्मचारी उपस्थित रहे।


