चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा आयोजित कैरी ए स्माइल लॉन्च समारोह का हुआ संपन्न

चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा आयोजित कैरी ए स्माइल लॉन्च समारोह का हुआ संपन्न

नोएडा: चैलेंजर्स ग्रुप ने जन शरणम के साथ मिलकर सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में "कैरी ए स्माइल" लॉन्च समारोह का आयोजन किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम में किरण राज, सुनील अग्रवाल, अंशु राजपूत और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा हमारा उदेश्य मालिन बस्तियों से आई उन महिलाओं को सशक्त बनाना है जिनका हुनर घर की जिम्मेदारियों के चलते कहीं छुपा रह जाता है उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है।

कार्यक्रम का समापन उन अद्भुत महिलाओं के सम्मान के साथ हुआ, जिन्होंने सुंदर बैग बनाए, उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष को सलाम करते हुए किया, इस मौके पर रमांशु, रोशनी, ममता, भूमि, गुंजन, अलिशा और अन्य लोग मौजूद रहे