कल तहसील दिवस पर अपनी समस्याओं को लेकर जरूर पहुंचें , डीएम ने किया अपील
गाजीपुर - जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा एवं सम्बन्धित तहसीलों में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि अपनी समस्या हेतु तहसील दिवस में ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति पहुचे जिससे की समस्या का निस्तारण मौके पर किया जा सके।


