डॉक्टर बबीता शर्मा ने किए जरूरतमंदों में 101 कंबल वितरण
नोएडा। वर्ष का समापन हो रहा है और सर्दी अपना रंग दिखा रही है। वही निर्धन व बेसहारा लोग अपने आप को सर्दी से बचाने के लिए प्रयासरत है लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण गर्म कपड़े और कंबल खरीदने में असमर्थ हैं वहीं सामाजिक संस्थाए सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हर वर्ष निर्धनों व जरूरतमंद लोगों को कंबल, स्वेटर व खाने का सामान आदि वितरण करने का कार्य करती है।

इसी क्रम में सामाजिक संस्था बी.एस. फाउंडेशन ने स्लम एरिया में जाकर जरूरतमंद लोगो को ठंड से बचाने के लिए 101 गर्म कम्बल व बच्चों के लिए बिस्कुट वितरण करने का कार्य किया साथ ही उन्होंने श्री राधा कृष्णा मंदिर गौशाला में गाय माता के लिए 21 कम्बल भी प्रदान किये ताकि गाय माता को ठण्ड से बचाया जा सके।

बताते चलें कि बी.एस. फाउंडेशन वर्ष 2015 से दिल्ली एनसीआर नोएडा के स्लम एरिया में जाकर छोटे बच्चो को स्वेटर व जरूरतमंद लोगों को कंबल के साथ-साथ खाद्य सामग्री वितरण करने का कार्य करती है।

बी. एस. फाउंडेशन की अध्यक्षा और संगीत की प्रसिद्ध गुरु डॉ. बबिता शर्मा ने कहा कि इन लोगो से मिलकर एक सुखद अनुभूति हुई है, हमारी संस्था से जितना हो सकेगा हम जरूरतमंद लोगों का सहयोग करेंगे। डॉ बबिता शर्मा ने सभी बच्चों को सर्दी से बचने के लिए टोपे भी प्रदान किए और कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं इसलिए इनकी सेहत से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
कंबल वितरण में उपाध्यक्ष दीपक नायडू, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आर.के. शुक्ला व दारा सिंह भारती शामिल रहे।


