फरार चल रहे अभियुक्त को दुल्लहपुर पुलिस ने भेजा जेल
गाजीपुर थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा गैर जमानती वारण्टी की सफल गिरफ्तारी । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में बुधवार को सुबह करीब 6:30 वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तो व गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान मे थाना दुल्लहपुर पुलिस के द्वारा मु0नं0 101/22 धारा 363,377 भादवि व 5/6 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी विरेन्द्र उर्फ विन्दू राम पुत्र स्व0केदार राम नि0 सिखडी थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, जो काफी दिन से फरार चल रहा था, की गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
इस घटना क्रम की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर आगे कार्यवाही की जा रही है।


