ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र पर हुआ ध्वजारोहण
नोएडा। 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज सेक्टर 33 स्थित सेवा केंद्र पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा केन्द्र की मुख्य प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब देशवासी अपने जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों द्वारा श्रेष्ठ और सकारात्मक बनाएं। ताकि हम अपने भारत देश को स्वर्णिम भारत बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहें।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण गीत व नृत्यो द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहराया गया व सभी भाई बहनों ने राष्ट्रगान भी गाया। कार्यक्रम मे ब्रम्हाकुमारी ममता दीदी, मोनिका बहन, पूनम बहन,निपुण भाई, उमेश भाई, राजीव भाई सहित अनेक भाई बहनों ने उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया।


