विश्व दृष्टि दिवस पर हुआ निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

विश्व दृष्टि दिवस पर हुआ निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

नोएडा। लक्ष्मी नारायण मंदिर , सेक्टर-56 ने आज रविवार को विश्व दृष्टि दिवस पर मंदिर के गीता भवन में घर्मपाल सत्यपाल फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड व आईकेयर हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया।

मंदिर समिति के ट्रस्टी एवं कार्यक्रम के संयोजक ए.के.गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में 170 लोगों ने नेत्र जाँच कराई जिसमें महिला और पुरुष लगभग बराबर संख्या में थे। 23 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की आवश्यकता थी उन्हें आईकेअर हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन व लेन्स के लिए समय दे दिया गया है। 135  से अधिक लोगों को निःशुल्क चश्में व नेत्र की दवाई भी प्रदान की गई। इस कैम्प की व्यवस्था को मंदिर के कोषाध्यक्ष जी के बंसल व मुख्य न्यासी संजीव बांधा ने बहुत ही कुशलता से संचालन व संपन्न किया।

एमिटी यूनिवर्सिटी के 5  स्वयंसेवकों ने मंदिर के अनिल कनोत्रा, के डी शर्मा , केबी बाबूराव  व शैल माथुर जी को इस कैम्प की ज़िम्मेदारी को निभाने में पूर्ण सहयोग प्रदान दिया। स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करने के लिए मंदिर के सचिव माननीय  ओ पी गोयल , व अन्य मुख्य न्यासी गण जे एम सेठ , आई पी खण्डपुर, हरीश सभरवाल वहाँ पूरा समय उपस्थित रहे। 

कैम्प का संपूर्ण संचालन मुख्य न्यासी ए. के. गुप्ता के कुशल निर्देशन में प्रति वर्ष की भाँति हुआ। मंदिर की मैनेजिंग कमेटी ने आई केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व टेक्नीशियंस, धर्मपाल सत्यपाल फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड, अन्नपूर्णा रसोई व सभी स्वयंसेवकों का हृदय से आभार प्रकट किया।