जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट व इंस्पेक्टर द्वारा एक अधिवक्ता से अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर हुआ धरना प्रदर्शन

जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट व इंस्पेक्टर द्वारा एक अधिवक्ता से अभद्र भाषा के प्रयोग करने पर हुआ धरना प्रदर्शन

नोएडा। सेंट्रल जीएसटी ऑफिस सेक्टर 48 पर बार एसोसिएशन गौतम बुध नगर के अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया क्योंकि सेंट्रल जीएसटी के सुपरिंटेंडेंट ओमवीर सिंह व एक इंस्पेक्टर मयंक शाक्य के द्वारा एक अधिवक्ता को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा उससे कहा गया कि तुम्हारी रोजी-रोटी हमसे चलती है हमारे बीच में मत आया करो वह अधिवक्ता अपने क्लाइंट के कार्यालय पर इनकी मनमानी को रोकने के लिए पहुंचा था मंगलवार की शाम को यह दोनों अधिकारी फेस टू में एक व्यापारी के यहां गए थे वहां पर उससे अनाधिकृत तौर पर टैक्स जमा करवाने की कोशिश कर रहे थे जिसका विरोध अधिवक्ता ने किया। इसी बात को लेकर इनके द्वारा अधिवक्ता से बदतमीजी की गई क्योंकि अधिवक्ता इनकी मनमर्जी नहीं चलने दे रहा था और अनैतिक मांगों को पूरा नहीं होने दे रहा था।

अभी हाल में ही इसी कार्यालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों को सीबीआई ने जेल में भेजा है वह भी रिश्वतखोरी के आरोप में जेल में बंद है सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों का काफी उत्पीड़न किया जा रहा है जिस पर सीबीआई के द्वारा तमाम जगह पर इन अफसरों को जेल में भेजा गया है हम सभी अधिवक्ताओं की यही मांग है कि इन दोनों अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर इनकी संपत्ति की जांच कराई जाए।

इस आंदोलन में सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित हुए जिसमें बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के पेट्रोन आर पी यादव महासचिव नितिन यादव  बी.के. शुक्ला  कॉल  पूर्णेन्दु शर्मा सुशील नागर बृजेश शुक्ला अंकित मित्तल दिनेश मावी मनोज शर्मा मनोज गुप्ता चमन नागर राजीव मखीजा मानव शर्मा रवि संदूजा अवधेश झा इत्यादि लगभग 300 अधिवक्ता इस धरने में उपस्थित थे

हालांकि अंत मे सुप्रीटेंडेंट ओमवीर शर्मा ने माफी मांगी है सभी अध्वक्ताओ से अपने द्वारा किये गए दुर्व्यहार किये जानेपर ।।