आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक आनंद सिंह मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से

आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक आनंद सिंह मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से

लखनऊ। 29 जून, आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कोलेजेज़ के प्रबंध निदेशक आनंद सिंह और उनके समाजसेवी युवा पुत्र आदित्य सिंह बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात किए, और विधानसभा के साथ यूपी के दोनों लोकसभा उपचुनावों में जीत की बधाई दी, इस बारे में बात करते हुए डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और जनपद के प्रमुख समाजसेवी व आईडी मेमोरियल ग्रुप ऑफ कोलेजेज़ के प्रबंध निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष नाथ सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर परम् पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी का आशीर्वाद 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ पर प्राप्त हुआ, आनंद सिंह ने बताया कि मेरे साथ आदित्य सिंह भी मौजूद रहे, योगी जी महाराज से गाज़ीपुर जनपद के विकास और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर कई चर्चाएं भी हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने गाजीपुर विधानसभा के बीते चुनाव और आने वाले चुनाव के बारे में भी बात की व हमारी बातो को भी ध्यानपूर्वक सुनी और गाज़ीपुर के सर्वांगीण विकास और कानून व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बातों बातों में गाज़ीपुर शीघ्र आने की भी बात कही, आनंद सिंह ने बताया कि हमारे बेटे आदित्य ने योगी जी महाराज को अपने गोराबाजार स्थित निवास “आनंद भवन” पर आने का निमंत्रण भी दिया जिसे यशस्वी महाराज जी ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि माननीय योगी जी महाराज ने आशीर्वाद के रूप में हमें हिम्मत दी और निडर होकर जनता की सेवा करने का आदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने महाराज जी को पेंटिंग स्वरूप एक स्मृतिचिन्ह भी दिया।