हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा फरीदाबाद में राष्ट्रध्वज सम्मान अभियान संपन्न
फरीदाबाद - राष्ट्रध्वज का अनादर रोकने के संबंध में तथा बाजार से प्लास्टिक के ध्वज ना खरीदे जाएं तथा लोगों मे राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान हो, इसकी जागृति हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा 11 अगस्त की शाम 3 से 4 बजे तक एन.आई. टी. फरीदाबाद के बी. के. चौक पर एक जनजागृति अभियान का आयोजन किया गया, जिसमे कई राष्ट्र प्रेमी सहभागी हुए सभी ने हाथ में फलक पकड़कर "भारत माता की जय " की घोषणाएं दीं। इस माध्यम से समाज में राष्ट्र ध्वज के सम्मान के प्रति बहुत जागृति हुई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष लोग बहुत बड़ी मात्रा में राष्ट्र ध्वज खरीदते हैं । परंतु हम देखते हैं कि 15 अगस्त के उपरांत यही राष्ट्रध्वज कूड़े मे पडे मिलते हैं । कचरे में तथा सड़क अथवा नालियों में फेंकने पर राष्ट्रध्वज का अपमान होता है।
हमारा राष्ट्रध्वज हमारे राष्ट्र की अस्मिता है। इसका हमें सम्मान करना चाहिए। हमारे क्रांतिकारियों ने इसके सम्मान के लिए अपने प्राण अर्पण किए। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न प्रकार से राष्ट्र ध्वज का अपमान हो रहा है जैसे तिरंगे के रंग के मास्क, टी-शर्ट आदि का विक्रय एवं उपयोग करना, प्लास्टिक के राष्ट्रध्वज का उत्पादन और बिक्री करना, चेहरे पर तिरंगे के रंग की विभिन्न आकृति बनाना इत्यादि। हमें इसे रोकने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।


