अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने विनोद खरवार कार्यकर्ताओं में हर्ष
बिरनो । भाजपा ने गाजीपुर के अनुसूचित जनजाति के जिला विनोद कुमार खरवार अध्यक्ष को पदोन्नति दे दी है। अब उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर गांव उनका पैतृक गांव है। काशी क्षेत्र के तीन और पदाधिकारियों को प्रदेश इकाई में जगह मिली है। इससे काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा संजय गौड़ ने मंगलवार की देर शाम प्रदेश इकाई के गठन के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम का एलान कर दिया। इसकी जानकारी गृह जनपद गाजीपुर में हुआ तो स्थानीय कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल बना रहा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के इस निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर अनूप खरवार,अमरेंद्र खरवार, विनोद खरवार, पिंटू गौड़ धनंजय कश्यप, त्रिलोकी प्रधान, धीरज खरवार, त्रिवेणी प्रसाद, गोपाल खरवार, दीनानाथ गौड़ संजय प्रसाद आदि लोगों ने भाजपा के प्रति आभार जताया


