लघु उद्योग भारती ने आगरा में होने वाले महा सम्मेलन की तैयारी के लिए की बैठक
लघु उद्योग भारती नोएडा द्वारा आज एक बैठक रखी, जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बैठक का मुख्य विषय लघु उद्योग भारती द्वारा आगरा में होने जा रहा 25 दिसंबर को एक महासम्मेलन के बारे में चर्चा हुई। लघु उद्योग भारती महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उद्यमी साथियों की उपस्थिति दर्ज हो सके एवं इस कार्यक्रम को किस तरीके से सफल बनाया जाए इस पर आपसी विचार विमर्श हुआ।
सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाने का प्रण लिया गया।
प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि अति शीघ्र अगली बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें की पूर्ण रूप से अपने साथियों की संख्या और व्यवस्था पर एक चर्चा भी होगी।
इस बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, जिला अध्यक्ष लघु उद्योग भारती गौतम बुध नगर लाल बहादुर सिंह , लघु उद्योग भारती नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल, महासचिव सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, रिदिम अग्रवाल, अंकित, सचिन, धीरज, संजय अग्रवाल अंकितत जैन आदि लोग उपस्थित रहे।


