धनगर जाति की मुख्य उपजाति भारूड जुड़वाने के लिए सीएम को दिया पत्र

धनगर जाति की मुख्य उपजाति भारूड जुड़वाने के लिए सीएम को दिया पत्र

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नेतृत्व में आज सीएम हाउस में मप्र के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से सीएम हाउस में सौजन्य भेंट हुई और धनगर जाति की मुख्य उपजाति भारूड किसी कारण बस छूट गई थी उसको जुड़वाने के लिए आज पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया एवं मध्य प्रदेश के 55 जिलों के धनगर गडरिया समाज के प्रमुख कार्यकर्ताओं का सीएम हाउस में कार्यक्रम के लिए बात रखी गई एवं बड़वानी जिले में 100 जोड़ों का निशुल्क वैवाहिक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया। 

इस अवसर पर विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मधुसूदन धनगर, मप्र के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह धनगर (बगोरिया), कार्यकारी अध्यक्ष मोनू धनगर, वरिष्ट समाज सेवी लक्ष्मण धनगर बड़वानी, भारूड समाज के प्रदेश अध्यक्ष भीलूराम जी धनगर, राजकुमार धनगर सीहोर जिला अध्यक्ष, तुलसी राम धनगर, लोभी राम धनगर, रणवीर सिंह बघेल, संजय जी बगोरिया, जयंत बगोरिया आदि आदि पदाधिकारी ने सीएम साहब से भेंट की।