योग को जीवन का हिस्सा बनाएं स्वास्थ्य को बनाएं मजबूतः गौरव बंसल
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी निवासी समाजसेवी गौरव बंसल ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है जो मानसिक, शारीरिक और आत्मिक संतुलन को स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है और योग को जन-जन तक पहुंचाने की उनकी पहल बेमिसाल है।
गौरव बंसल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा, 'योग को अपनाकर हम न केवल बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि मानसिक सशक्तता और आत्मिक शांति भी प्राप्त कर सकते हैं।'
योग दिवस पर उनका संदेश रहा- स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी योग, और जीवन की सच्ची पूंजी निरोग।


