किसान एकता महासंघ की समीक्षा बैठक नोएडा सेक्टर 31 निठारी गांव में संपन्न हुई

किसान एकता महासंघ की समीक्षा बैठक नोएडा सेक्टर 31 निठारी गांव में संपन्न हुई

नोएडा। सान एकता महासंघ की समीक्षा बैठक नोएडा सेक्टर 31 निठारी गांव में राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना की उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राजवीर ठेकेदार व संचालन मास्टर मनवीर नागर ने किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया समीक्षा बैठक में किसानो की समस्याओं एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।

आज की समीक्षा बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें राजवीर सिंह मोरना को नोएडा महानगर संगठन मंत्री, गुरु वचन सिंह व पप्पू सिंह निठारी को महानगर उपाध्यक्ष, जयप्रकाश छलेरा व मास्टर मनु नागर को नोएडा महानगर सचिव तथा सलेमपुर गांव निवासी साहिल को युवा तहसील सचिव सदर मनोनीत किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर चौधरी बाली सिंह,रमेश कसाना, मास्टर इंद्रपाल सिंह,पप्पू प्रधान,रवि नागर, विदेश नागर, अरविंद सेक्रेटरी,नीरज कसाना,सावित्री देवी बदलपुर, बिजेंद्री देवी बिशनुली ,रविंद्र नागर, मनवीर नागर, करतार अवाना, तेज सिंह अवाना, जितेंद्र अंबावता, ज्ञानचंद अंबावता, शशि अंबावता, गौरव अंबावता, मोनू कसाना सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।