वीरता पदक से सम्मानित शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का जन्मदिन जरुरत मंद बच्चों की बीच बिता

वीरता पदक से सम्मानित शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का जन्मदिन जरुरत मंद बच्चों की बीच बिता

नोएडा। पिछले 26 वर्षों से, शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा का 52 जन्मदिन हर साल की तरह,गरीब बच्चों वा वृद्धों के बीच मनाया गया। देश के इस महान योद्धा के 52 वे जन्मदिवस पर शहीद के पिता फ्लाईट लेफ्टिनेंट जे पी शर्मा, माता श्रीमती सुदेश शर्मा, छोटे भाई डॉ नरेश शर्मा वा छोटे भाई की पत्नी डॉ संगीता शर्मा ने याद किया।

26 साल से लगातार हर साल की तरह, इस साल शहीद के परिवार ने सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 37 जाकर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सैक्टर 41 स्थित साई बाल संस्कार स्कूल के करीब 200 बच्चो ने पूजा वा गायत्री मंत्र के बाद शहीद कैप्टन शशिं कांत शर्मा को पुष्प अर्पित की। सभी बच्चों को छाता और खाने के पैकेट बंटे गए।

उसके उपरांत आनंद निकेतन वृद्ध आश्रम सेक्टर 55 मे सभी सहवासियो द्वारा सुंदरकांड पाठ वा देश भक्ति गीत गाकर शहीद को श्रदाजली दी गई। दोपहर का भोजन शहीद परिवार की तरफ से करवाया गया।

उसके बाद सेक्टर 12 में बाल कुटिर अनाथालय के सभी 60 बच्चों  को छाता और भोजन के पैकेट दिए गए। उनके द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। शाम को शहीद की याद मै लग गए पेड़ो को पानी दे कर सिंचित किया