एचसीएल साईक्लोथॉन 2025 के तीसरे संस्करण में 33 लाख के पुरस्कार के लिए 2,600 से अधिक साईकलचालक रेस में शामिल हुए
गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त, श्रीमती लक्ष्मी सिंह इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।
आस-पास के गाँवों से 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, 65 कॉलेज गर्ल्स और अन्य प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए साईकल चलाने को बढ़ावा देने के लिए इसमें हिस्सा लिया
नोएडा: एचसीएल ग्रुप ने आज नोएडा में एचसीएल साईक्लोथॉन के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इसमें भारत के 24 राज्यों के 2,600 से अधिक साईकलचालकों ने हिस्सा लिया। रेस की शुरुआत गौर सिटी चौक से हुई और यह नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड से होते हुए 10 किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरी। इसमें 150 प्रोफेशनल साईक्लिस्ट, 1350 शौकिया राइडर्स, और 1,100 ग्रीन राईडर्स ने हिस्सा लिया। इसके अलावा आस-पास के गाँवों से 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 65 कॉलेज गर्ल्स भी इसमें शामिल हुईं।
इस साईकल रेस का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के साथ गठबंधन में साईक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधीन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग ने भी सहयोग दिया। इस रेस में एशिया की किसी भी साईकल रेस से अधिक 33.6 लाख रुपए के पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त, मिस लक्ष्मी सिंह थीं तथा गेस्ट ऑफ ऑनर, श्री शिखर मल्होत्रा, डायरेक्टर, एचसीएल ग्रुप एवं सीईओ, एचसीएल हेल्थकेयर और श्री मनिंदर सिंह, सेक्रेटरी जनरल, सीएफआई थे।
एचसीएल साइक्लोथॉन साल 2023 में शुरू की गई थी। इसके बाद यह तेजी से भारत की मुख्य साइकिल रेसों में से एक बन गई। इसका आयोजन हर साल नोएडा, चेन्नई और हैदराबाद में किया जाता है। इसमें अभी तक लगभग 12,000 साइकिल चालक हिस्सा ले चुके हैं। राज्य सरकारों के सहयोग से यह रेस एक सुरक्षित, वाहन-मुक्त वातावरण में आयोजित होती है, जिसमें शौकिया साइकिल चालक हिस्सा लेते हैं। साइकिल चलाने का प्रोत्साहन देने के लिए यह CI-सर्टिफाइड प्रोफेशनल्स को एक प्रतियोगी मंच उपलब्ध कराती है। एचसीएल साइक्लोथॉन पूरे देश में एक फिटनेस अभियान बन चुकी है, जो लोगों को स्वस्थ और चुस्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।
साइक्लोथॉन में हर आयु समूह और कौशल स्तर के साइकिल चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोफेशनल रोड रेस (50 किमी), एमेचर रोड रेस (60 किमी), एमेचर एमटीबी रोड रेस (26 किमी) और ग्रीन राइड (10 किमी) श्रेणियों में रेस का आयोजन हुआ।
श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा, “यह देखकर अच्छा लगता है कि एचसीएल साइक्लोथॉन नोएडा में फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दे रही है। यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि एक सुरक्षित और हरे-भरे शहर के हमारे उद्देश्य को भी मजबूत करता है। हम नोएडा को साइकिलिंग और फिटनेस केंद्र बनाने के लिए आशान्वित हैं।”
एचसीएल ने साइक्लोथॉन में सहयोग देने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस विभाग को पानी की बोतलें, बैग और स्मार्टवॉच वितरित करके सम्मानित किया।
इस आयोजन के बढ़ते प्रभाव के बारे में श्री शिखर मल्होत्रा ने बताया, “अपनी क्षमता को बढ़ाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए साइकिल चलाना एक सशक्त तरीका है। नोएडा में तीसरे संस्करण और चेन्नई एवं हैदराबाद में पिछले संस्करणों के साथ एचसीएल साइक्लोथॉन को अब तक मिली अच्छी प्रतिक्रिया ने हमारा उत्साह बढ़ाया है। फिटनेस और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने की हमारी इस पहल में शामिल होने के लिए हम सभी सहभागियों के आभारी हैं।”
प्रोफेशनल श्रेणी (महिला)
विजेता: स्वस्ति सिंह (ओडिशा)
उपविजेता: च्यानिका गोगोई (आरएसपीबी)
द्वितीय उपविजेता: मुस्कान (गुजरात)
प्रोफेशनल श्रेणी (पुरुष)
विजेता: साहिल कुमार (आईएएफ)
उपविजेता: सूर्या थाथु (महाराष्ट्र)
द्वितीय उपविजेता: दिनेश कुमार (आईएएफ)
एचसीएल ने मई 2025 से शुरू होने वाले हर महीने एक रविवार को नोएडा में एक निर्दिष्ट क्षेत्र को सक्रिय करने की योजना की भी घोषणा की, जिससे इसे फिटनेस गतिविधियों और साइकिलिंग पहलों के लिए एक केंद्र में बदल दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य एक जीवंत सामुदायिक स्थान को बढ़ावा देना है, साथ ही एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ नोएडा के लिए एचसीएल की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।
विजेताओं का विवरण:
एचसीएल ने यह घोषणा भी की कि मई 2025 से हर महीने एक रविवार को नोएडा में एक स्थान निर्धारित करके इसे फिटनेस गतिविधियों और साइकिलिंग के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज को एक जीवंत स्थान प्रदान करना है, जो एक स्वस्थ एवं अधिक सस्टेनेबल नोएडा के विकास की एचसीएल की प्रतिबद्धता को मजबूत करे।


