पुष्कर सिंह धामी को दिया अयोध्या की रामलीला देखने के लिए निमंत्रण

पुष्कर सिंह धामी को दिया अयोध्या की रामलीला देखने के लिए निमंत्रण

दिल्ली। उतराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अयोध्या की रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने मिलकर उन्हें स्मृति चिन्ह दिया व अयोध्या की रामलीला देखने का निमंत्रण दिया, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक व पूर्व विधायक सत प्रकाश राणा ने उनका स्वागत किया ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का धन्यवाद किया व सभी को भव्य रामलीला के आयोजन के लिए बधाई दी ।

इस मौक़े पर रामलीला कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रामलीला की तारीफ़ की व बताया कि दूरदर्शन के माध्यम से मै खुद रामलीला को कई बार लाइव देखता था ।

शुभम मलिक ने बताया कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है और पुष्कर सिंह धामी एक दिन का समय निकाल कर रामलीला देखने ज़रुर आयगे।