राजपूत समाज ने वीर कुंवर सिंह शौध संस्थान के परिसर में किया शस्त्र पूजन
नोएडा के राजपूत संगठन ने वीर कुंवर सिंह शौध संस्थान के परिसर सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन, बी-23 सी, सैक्टर 62 नोएडा पर शस्त्र- पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। प्रातः 9 बजे सामूहिक हवन किया गया। फिर सबने श्रीरामचंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष शस्त्र पूजन किया।
मंच पर सांसद ठाकुर अरूण सिंह (राष्ट्रीय महासचिव - भाजपा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार चौहान - निदेशक एमिटी शैक्षणिक संस्थान) ने की। मंच पर सत्येन्द्र सिंह सिसौदिया (अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश), डाक्टर वी एस चौहान (प्रबंध निदेशक प्रकाश अस्पताल) राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कर्ण सिंह चौहान (पूर्व आईएएस) प्रकाश सिंह (पूर्व डीजीपी) ठा मान सिंह चौहान, संरक्षक एवं निवर्तमान अध्यक्ष ठा करतार सिंह चौहान कार्यक्रम संयोजक, मदन चौहान (पूर्व मंत्री - उत्तर प्रदेश), नवगठित संस्था के अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, एम पी सिंह (महासचिव) आदि उपस्थित हुए।
इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह शौध संस्थान के भवन निर्माण हेतु सांसद अरूण सिंह ने सांसद निधि से पच्चीस लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी श्रंखला में अनेकों लोगों ने अनुदान दिया। मंच संचालन राकेश सिंह चौहान (कोषाध्यक्ष) ने किया।
कार्यक्रम में एन पी सिंह, सुरेंद्र प्रधान, ओमवीर सिंह राणा, जुगराज चौहान, सुंदर राणा, रोहतास चौहान, रवि प्रधान, के पी सिंह राघव, अशोक चौहान, आनंद वर्धन चंदेल, ठाकुर कमल सिंह, नवीन राणा, रूद्रप्रताप सिंह, महावीर सिंह जी, एस पी सिंह,संजय चौहान, राम औतार सिंह, आदि सहित सैकड़ों राजपूत सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के उपरांत सबने लंच किया।


