स्व राम अशीष आदर्श महाविद्यालय में स्मार्ट फ़ोन पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे
गाज़ीपुर आज स्व राम अशीषआदर्श महाविद्यालय सराय मुबारक शाहपुर महमूदपुर गाजीपुर में स्मार्टफोन वितरण किया गया जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह व सदर कानूनगो अमरनाथ के द्वारा 110 छात्र छात्राओं को वितरित किया गया स्मार्ट फोन । इस मौके पर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में चल रहा है यह स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम युवाओं के भविष्य को एक नजीर पेश करने में लाभदायक साबित होगा देश डिजिटल व्यवस्था के तहत अग्रसर है जरूरत है कि समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ डिजिटल से संबंधित ट्रेड के बारे में भी समझाया जाए आजादी के बाद से देश में तरह-तरह के नियम और कानून लागू किए गए लेकिन आज ऐसा दौर चल रहा है जिसमें घर बैठे देश दुनिया की जानकारी देश दुनिया की व्यवस्था के साथ ही कारोबार को कर्मठता पूर्वक आगे ले चलने में सहायता प्राप्त हो रही है। इस मौके पर कुश्ती कोच कमलेश यादव , छात्रसंघ महामंत्री राजू लाल यादव, अमरजीत यादव, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव ,संदीप पहलवान, रामअवध यादव व संस्थापक संतोष यादव उपस्थित रहे।


