22 वर्ष में 26 हज़ार से अधिक लोगो की अन्य देशो में मदद कर चुके है समाजसेवी रोशन रतूड़ी

22 वर्ष में 26 हज़ार से अधिक लोगो की अन्य देशो में मदद कर चुके है समाजसेवी रोशन रतूड़ी

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी दुबई से पहुंचे महाकौथिग उत्तराखंड मेला नोएडा के दौरान पत्रकार बंधुओं से प्रेस क्लब नोएडा में प्रेस वार्ता, वरिष्ठ समाजसेवी रोशन रतूड़ी दुबई में व्यावस्यिक के साथ में अपनी मानवता सेवा के कार्य से जाने जाते है, अभी स्वदेश भारत उत्तराखंड मेला महाकौथिग नोएडा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, रोशन रतूड़ी कई अन्य देश में जो श्रमिक किसी कारण फस जाते है उनकी किसी भी देश और किसी भी मजहब को एक मानवता की नजर से देख कर उनकी सहायता करता है, इसलिए उनकी फेस वैल्यू दुनिया के तमाम लोग स्नेह से देखते है,

रोशन रतूड़ी उत्तराखंड के हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है और वर्ष 1980 में इनके माता पिताजी देहरादून में अपने व्यवसाय हेतु देहरादून में सटल हो गए थे, 

रोशन रतूड़ी एक बाल ब्रह्मचारी है उन्होंने अपने जीवन में शादी नहीं करने का निर्णय लिया है क्यूंकि परिवार होने के कारण लोगो की सेवा नहीं कर पाते इसलिए उन्होंने अपना जीवन मानव की सेवा को समर्पित किया है ।
रोशन रतूड़ी ने अभी तक 22 वर्ष में 26 हज़ार से अधिक लोगो को अन्य बाहर के अलग अलग देशों से छुटकारा दिलाया,जैसे की दलालों और होटल मालिको के श्रमिक शोषण, उनका पासपोर्ट बंधी बनाना, किसी की तबीयत बिगड़ने पर उनको उपचार कराना या जिनका कई वर्षों से लापता है ,किसी कारण वीजा खत्म होने पर झेल में बंधी व्यक्तियों को फाइन देकर उनको अपने स्वदेश लौटने की मदद करना, कई डेढ़ बॉडी को उनके वतन भेजना और उसका पूरा खर्चा स्वयं की जेव से करना, जैसे कई मानवता सेवा उनके नाम से जाना जाता है । 

रोशन रतूड़ी ग़ैर राजनीतिक व्यक्ति है और वह सत्य की राह पर चलने वाले व्यक्ति की पहचान दिलाता है। किसी भी तरह की निःसंकोच दबी हुई आवाज को बुलंद करने में उनका कार्य पूरा करने तक तत्पर रहता है, 
रोशन रतूड़ी का कहना है कि मेरी आवाज जानता का प्यार है जानता की ताकत मुझे पूर्ण रूप से बेमिसाल शक्ति प्रदान करता है । सच्ची राह, सच्ची लगन को ईश्वर सत्यता का साथ सदैव आश्रीवाद देता हैं ।

रोशन रतूड़ी ने भारत सरकार और राज्य सरकार को मंच के माध्यम से संदेश दिया है की बिधवा महिला जिनके छोटे बच्चे है उनकी 18 वर्ष तक की निशुल्क शिक्षा चाहे व्यक्तिगत या संस्थागत में सरकार को जिम्मेवारी लेनी चाहिए,आयुषमान के अतिरिक्त बृधाओ को स्वास्थ्य में 50% दवाई सहित उपचार हेतु छूट देनी चाहिए चाहे संस्थागत हो या व्यक्तिगत विशेष कर पहाड़ी छेत्र में होना चाहिए,  होटल श्रमिकों को विशेष कर सरकार प्रोत्साहीन और ठोस पॉलिसी और जीवन विमा में विशेष सहयोग करना चाहिए क्योंकि होटलियर्स भाई भी विदेश धरती पर भारत का नाम रोशन करता है, और स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं कर सकता इसलिए उनकी मृत्यु हो जाने पर वतन तक परिवार जनों को नसीब नहीं होता, 

प्रेस क्लब वार्ता में उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी  एवं व्यावसायिक गिरीश कोटनाला एवं समाजसेवी हरीश असवाल भी उपस्थित रहे, 
रोशन रतूड़ी ने कहा है की प्रेस वार्ता का मुख्य कारण पत्रकार बंधुओं से जुड़ने से पत्रकार के पास समस्या लोग लेकर लाते है, आवाज उठाने के लिए तो पत्रकार बंधु मुझे सीधा अवगत करा सकते हैं और मुझे सेवा का मौका मिल सकता हैं, 

रोशन रतूड़ी ने सभी पत्रकारो का धन्यवाद करते हुए कहा है की मीडिया देश का चौथा स्तंभ है जो की अपनी कलम से भ्रष्टाचार पर नकेल कसता रहे।