रोटरी क्लब ने लिया 1000 पौधे लगाने का संकल्प

रोटरी क्लब ने लिया 1000 पौधे लगाने का संकल्प

नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ नोएडा ने 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य संकल्प लिया है जिसकी आज रोटरी के प्रेसिडेंट आशुतोष सिंघल ने तहसील प्रांगण में पौधे लगाकर शुरूआत की।

रोटरी क्लब की प्रधान पर्यावरण सीमा सिंघल ने बताया कि अगले 15 दिनों में हमारा लक्ष्य 1000 पौधे लगाने का है। इसमें नोएडा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी भागीदार बनाया जायेगा ताकि पर्यावरण संबंधी चेतना का प्रसार हो सके।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन व वन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में आगामी अध्यक्ष डा. मोहिता शर्मा, सेकेट्री अलका चोपड़ा, मीतू गोयल, विकास गोयल व अनूप जेरथ समेत अनेक सामाजिक लोग उपस्थित रहे।