77वे स्वतंत्रता दिवस पर शहीदो की याद में किया पौधारोपण

77वे स्वतंत्रता दिवस पर शहीदो की याद में किया पौधारोपण

नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर 77वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के लिए बलिदान हुए शहीदो की याद में पौधरोपण किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने भारत माँ के वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्हें याद किया।

संस्था के अध्यक्ष दीपान्शु शर्मा ने बताया कि हम सभी देश के लिए आपने प्रारणो की आहुति देने वाले भारत माँ के वीर सपूतों को कभी नही भुला पाएंगे उनकी जीवनशैली हमे देश की सेवा के लिए प्रेरित करती है आज जिस स्वतंत्रता के साथ हम अपने देश मे मिलझुलकर रह रहे है, यह हमारे वीर सपूतों का बलिदान है हमें अपनी आने वाली पीडीयो को उनके बलिदान की गाथा सुनाते रहना चाहिए ताकि उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो।

इस मौके पर दीपान्शु शर्मा, निशु उपाध्याय, आर्यन शुक्ला, अनमोल सहगल, नरेश पण्डित आदि उपस्थित रहे।